11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जयपुर रेफर, खनन से जुड़ा मामला

राजस्थान के भरतपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार की शाम पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना पर 70-80 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में अतर सिंह को जयपुर रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
atar singh bhadana

Bharatpur: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला (फोटो-पत्रिका)

भरतपुर। जिले में वैर कस्बे के पास पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के क्रशर प्लांट पर रविवार शाम 70-80 लोगों की ओर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके बॉडी गार्ड गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपजिला अस्पताल वैर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व विधायक को जयपुर और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया।

पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने आरोप लगाया कि 70-80 लोगों ने उनके पति और अन्य लोगों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि अतर सिंह भड़ाना गोली लगने से घायल हुए हैं। क्रशर पर काम करने वाले 20-25 लोगों में से कितने घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

दो साल से चल रहा था विवाद

सीआई धीरेंद्र सिंह के अनुसार, क्रशर संचालन को लेकर ग्रामीणों और क्रशर संचालक के बीच पिछले दो वर्षों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते ग्रामीणों की ओर से क्रशर के विरोध में धरना भी दिया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टर रवि के अनुसार, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हालत काफी गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

पहाड़ी पर चल रहा था खनन कार्य

मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी पर मशीनों से खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि तभी ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग