21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार
शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने लाठी लेकर खोल दिया मोर्चा
Play video

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने लाठी लेकर खोल दिया मोर्चा

शराब दुकान शुरू करने की तैयारी से नाराज महिलाएं सडक़ पर उतर आईं

Google source verification

डॉ. आंबेडकर नगर (महू) महूगांव क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध ने बुधवार को महिलाओं ने कॉलोनी के गेट पर धरना दे दिया। महू-नीमच रोड पर अदिति विहार और चिनार वैली की रहवासी महिलाओं ने हाथों में लाठियां थामकर चेतावनी दी है। मालूम हो कि, बीती रात भी करीब 10 बजे दुकान के लिए सामग्री लेकर पहुंचे कंटेनर को रहवासियों, खासकर महिलाओं ने लाठियां लेकर बीच सडक़ पर रोक लिया था और महू-नीमच हाईवे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया था। महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने पहले ही प्रशासन को आवेदन देकर स्कूल और मंदिर के पास शराब दुकान न खोलने की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद दुकान शुरू करने की तैयारी की जा रही थी। इससे नाराज होकर महिलाएं सडक़ पर उतर आईं।