
पाली। आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के फालका गांव निवासी रामचंद्र पुत्र बक्साराम ने परिजनों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर एसपी राहुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई। जिसमें बताया कि 10 अगस्त की शाम सात बजे के करीब वह घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाटकिया नाडा के निकट कुछ आरोपियों ने उससे मारपीट की तथा टै्रक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
रिपोर्ट में बताया कि उसे बचाने आ रहे उसके पिता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। ग्रामीणों ने उन्हें छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पाबंद किया लेकिन उसके बाद भी वे घर पर आकर गाली-गलोच व जान से मारने की धमकी देते है। ज्ञापन सौंप उन्होंने मामले की जांच किसी निष्पक्ष पुलिस अधिकारी को सौंपने एवं मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।