10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना
लाचार सिस्टम ने ली तीन साल के बच्ची की जान
Play video

लाचार सिस्टम ने ली तीन साल के बच्ची की जान

अस्पताल में नहीं था डॉक्टर, बिना इलाज मर गई बच्चीरैपुरा अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से तीन साल के बच्ची राजश्री की अस्पताल में ही हुई मौत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shashikant Mishra

•

Updated: 29 Apr 2023, 10:06 PM IST

पन्ना/ रैपुरा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा में पदस्थ डॉक्टर एमएल चौधरी के पास बीएमओ शाहनगर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहारन का भी प्रभार है। इससे वे हर दिन एक स्थान पर नहीं मिल पाते हैं। जहां वे नहीं होते हैं वहां गंभीर मरीजों की जिंदगी भगवान भरोसे ही रहती है। शनिवार को डॉक्टर चौधरी शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थे। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार तीन साल की बच्ची राजश्री को लेकर उसके परिजन रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर नहीं होने के कारण बच्ची को इलाज नहीं मिला और वह बेहोश हो गई। इलाज तो दूर घंटों तक परिजनों को कोई यह बताने को तैयान नहीं था कि बच्ची जीवित भी है य मर गई। परिजनों की चीख पुराकर से पूरे अस्पताल के लोग परिसर में एकत्रित हो गए थे।


सोनमऊ खुर्द निवासी राहुल यादव ने बताया, उनकी तीन साल की बच्ची राजश्री अचानक बीमार हो गई थी। आनन-फानन में वे दोपहर करीब तीन बजे वे बच्ची को लेकर रैपुरा अस्पाताल पहुंचे। पता चला कि यहां डॉक्टर ही नहीं है। काफी समय तक बच्ची परेशान रही इसके बाद अचानक वह बेहोश हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। राहुल ने बताया, यहां कोई यह तक बताने वाला नहीं है कि उसकी बच्ची जीवित भी बची है य फिर मर गई। बच्ची की मां चीखते हुए बेहोश बच्ची को लिए पूरे परिसर में लोगों से इलाज के लिए मिन्नतें कर रही थी। बाद में नगर में प्रैक्टिस करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने बताया, बच्ची की मौत हो चुकी है।


छह माह से एक डॅक्टर के भरोसे तीन लाख की आबादी
शाहनगर ब्लॉक की करीब ३ लाख लोगों की आबादी के बीच सिर्फ एक डॉक्टर है। उनके पास भी तीन अस्पतालों का प्रभार होने के साथ ही बीएमओ का भी प्रभार है। इसके कारण इलाज के आभाव में रैपुरा और शाहनगर में बीते छह माह में कई लोगों की जान समय पर इलाज नहीं मिलने से जा चुकी है। इसकी जानकारी सीएमएचओ, मंत्री, कलेक्टर, सांसद व विधायक सभी को है। इसके बाद भी कोई इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे बीमार और गंभीर रूप से घायल लोग बिना इलाज के ही बेमौत कर रहे हैं।


हम लाचार हैं
डॉक्टर की कमी लगातार बनी हुई है। डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं, जब तक हमें डॉक्टर्स नहीं मिलते हम कैसे उपलव्ध करा दें। व्यवस्था के तहत डॉक्टर्स की नियुक्त का हमें अधिकार नहीं है।
डॉक्टर वीएस उपाध्याय, सीएमएचओ पन्ना
……………………….
प्रयास करते हैं
डॉक्टर की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।
संजय कुमार मिश्रा, कलेक्टर पन्ना