3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
चीन सीमा पर शहीद हुआ पीलीभीत का लाल, अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब
Play video

चीन सीमा पर शहीद हुआ पीलीभीत का लाल, अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब

वर्तमान समय में जवान गुरविंदर सिंह सिक्किम में भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 6:33 PM IST

पीलीभीत। तहसील पूरनपुर के गांव अभयपुर माधेपुर का फौज में जवान गुरविंदर सिंह चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान एक हादसे में शहीद हो गया। जवान की मौत हाईटेन्शन लाइन की चपेट में आने से हुयी है। आज उसका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से दिल्ली और फिर उसके बाद सड़क रास्ते से गांव अभयपुर माधेपुर पहुंचा। पार्थिव शरीर के साथ आये अन्य फौजियों ने पार्थिव शरीर को सलामी देकर अन्तिम संस्कार करवाया। फौजी की अन्तिम विदाई में श्रद्धांजलि देने हजारों की तादात में लोग व परिजन पहुंचे।

Shaheed

तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर के रहने वाले फार्मर मेवा सिंह के इकलौते बेटे गुरविंदर सिंह वर्ष 2010 में 52 इंजीनियर रेजीमेंट आर्मी में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में वह सिक्किम में भारत-तिब्बत सीमा पर तैनात थे। बीती 29 मई की दोपहर गुरबिंदर सिंह की चीन सीमा के पास ड्यूटी के दौरान शहीद होने की परिवार को सूचना मिली। इस सूचना पर घर में कोहराम मच गया और समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर हवाई जहाज से दिल्ली लाया गया जहां से आज पीलीभीत के अभयपुर गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा। पार्थिव शरीर के साथ आये शहीद जवान के साथियों ने सलामी दी और उसके बाद अन्तिम संस्कार कराया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण, परिजन, पुलिस व प्रशासन आदि लोग अन्तिम विदाई में रहे।