11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
ममता के राज में बदले की भावना से बजरंग दल के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Play video

ममता के राज में बदले की भावना से बजरंग दल के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार

ममता सरकार राजनीतिक बदले की भावना से विरोधियों को कुचलने के मिशन में तेजी से जुटी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Jun 2018, 9:08 AM IST

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्‍याओं का सिलसिला थमा नहीं हैं। अब तो वहां पर भाजपा, बजरंग दल और विश्‍व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को ममता सरकार के इशारे पर झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया जाने लगा है। ऐसे ही एक मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के झूठे आरोप में स्‍थानीय पुलिस ने बजरंग दल के 11 कार्यकर्ताओं को किया है। इतना ही उन्‍हें गिरफ्तार करने के तत्‍काल बाद मुर्शिदाबाद स्‍थानांतरित कर दिया गया है।

आरोपियों के माता-पिता का कहना है कि हमारे बच्‍चों को ममता सरकार ने बदले की भावना ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार कराने का काम किया है। टीएमसी नेताओं के इशारे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने पर बुलाया था। वहां पहुचंने के बाद पुलिस ने झूठे आरोपों में उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों का आरोप है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है। आपको बता दें कि बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं ने रघुनाथपुर में पंचायत चुनावों में कुछ सीटों पर टीएमसी को हराने का काम किया था। परिजनों ने इस बात का भी आरोप लगाया है कि परिवार के सदस्यों को सूचित किए बिना सभी को मुर्शिदाबाद में लालबाग और जंगीपुर जेल भेजा गया है। पुलिस इन लोगों के पीछे पिछले साल रामनवमी जुलूस के बाद से पड़ी हुई थी। 500 से ज्यादा मुसलमानों ने बजरंग दल के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में से एक को को मारने के लिए उनके घर पर हमला किया था।