Bharat Jodo Nyay Yatra: झारखंड में जेएमएम गठबंधन वाली सरकार को आज अपना बहुमत साबित करना है। इससे पहले सत्तारूढ़ दल अपने विधायकों को बचाने में जुटा है। हैदराबाद गए विधायक भी रांची लौट आए हैं, उन्हें आज फ्लोर टेस्ट में शामिल होना है। वहीं बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। इसी सियासी उतार-चढ़ाव के बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने झारखंड की चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट जीतने का दावा किया है। साथ ही झारखंड और बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।