29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
Lok Sabha Elections 2024: सतना में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को, आदर्श आचार संहिता लागू
Play video

Lok Sabha Elections 2024: सतना में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को, आदर्श आचार संहिता लागू

आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस ने शुरू की कार्यावाही
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sukhendra Mishra

•

Updated: 17 Mar 2024, 12:41 AM IST

सतना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही सतना एवं मैहर जिला की संपूर्ण सीमा में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सात चरणों में आयोजित चुनाव में सतना लोकसभा में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जबकी चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। शाम चार बजे जिले में चुनाव आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया।


सतना व मैहर जिले में धारा 144 लागू


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही संपूर्ण जिले में धारा 144 प्रभावशील हो गई है। उन्होने संपत्ति विरुपण, लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध, सर्किट हाउस/रेस्ट हाउस पर प्रतिबंध, हेलीपैड लैडिंग चार्ज, पानी के टैंकरों एवं यात्री प्रतीक्षालयों से जनप्रतिनिधियों के नामों को हटाने और मिटाने, जनप्रतिनिधियों से संबद्ध शासकीय कर्मचारी और वाहनों संबद्धता की वापसी, वाहनों पर प्रतिबंध, जुलूस-रैली की अनुमति, कानून और व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

मैहर की चुनावी गतिविधियां का संचालन सतना से

कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन की सभी गतिविधियां सतना जिला मुख्यालय से ही संचालित होगी। मैहर जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल ने लोकतंत्र के पर्व पर मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करने की बात कही।

चुनाव कार्यक्रम
चुनाव की अधिसूचना 28 मार्च

नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल

नाम वापसी 8 अप्रैल
मतदान 26 अप्रैल

मतगणना 4 जून

यह भी जाने
लोकसभा क्षेत्र सतना

मतदान केंद्र 1950
कुल मतदाता 17,07,0 71

महिला 8,12,187
पुरुष 8, 91,307

पीडब्ल्यूडी मतदाता 20,632
85 प्लस मतदाता 9,518

सर्विस मतदाता 3,571
अन्य 06

बड़ी खबरें

View All

राजनीति