10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: अफीम की खेती को लेकर गरमाई राजनीति, कहा-भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा

CG Politics: भाजपा सरकार नशे की कारोबार को बढ़ावा दे रही है। बिना सरकार के संरक्षण के यह संभव ही नहीं की कोई छत्तीसगढ़ जैसी राज्य में अफीम की खेती करने का साहस कर सके।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics: अफीम की खेती को लेकर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (photo Patrika)

CG Politics: कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार नशे के कारोबार का संरक्षण बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती कराया जाना साबित करता है कि भाजपा सरकार नशे की कारोबार को बढ़ावा दे रही है। बिना सरकार के संरक्षण के यह संभव ही नहीं की कोई छत्तीसगढ़ जैसी राज्य में अफीम की खेती करने का साहस कर सके।

उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। पिछले दो साल में शराब, गांजा, अफीम, हिरोइन जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। चंद पैसों के लिए सत्तासीन लोग नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे हैं। बड़ी संख्या में ड्रग्स पकड़ा गया, तब दावा किया गया कि पाकिस्तान से ड्रग रायपुर तक आता था। उन्होंने सवाल पूछा है कि इस ड्रग के कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा था? पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक ड्रग कैसे पहुंच रहा था? राज्य में ड्रग के कारोबार किसके संरक्षण में फला-फूला?

कांग्रेस की सरकार थी, तब नशे के कारोबार को पूरी तरीके से समाप्त कर दिया गया था। दो साल में फिर से पूरा प्रदेश नशे की गिरफ्त में आ गया है। बिना सत्ता के संरक्षण के ड्रग राजधानी में खुलेआम नहीं बिक सकता, राज्य में भाजपा की 2 साल से सरकार है। कौन सत्ताधीश इसके पीछे है इसका भी खुलासा होना चाहिए?