
नई दिल्ली। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के डिब्बों को बुक कर उसमें पार्टियां मना सकते हैं । जी हां अब मेट्रो में जन्मदिन और शादियों की पार्टियां मनानी है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बुधवार को यह घोषणा की। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल से आपको 15 दिन पहले अनुमति लेनी होगी।
ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
निगम ने एक बयान में कहा, ‘‘एनएमआरसी परिसरों पर फिल्मों की शूटिंग और फोटोग्राफी की अनुमति के बाद एनएमआरसी ने अब जन्मदिन पार्टी, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए एक और आकर्षक प्लान तैयार की है। मेट्रो रेल की इस नीति को लोग भी काफी सराह रहे हैं।