19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
VIDEO: …जब जैश के आतंकी मसूद को ‘अजहर जी’ बोल गए राहुल गांधी
Play video

VIDEO: …जब जैश के आतंकी मसूद को ‘अजहर जी’ बोल गए राहुल गांधी

NSA डोभाल पर तंज कसते-कसते फिसली राहुल गांधी की जुबान आतंकी मसूद को 'अजहर जी' बोल गए राहुल गांधी कंधार विमान हाईजैक को लेकर बीजेपी पर हमला बोल रहे थे राहुल

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Mar 11, 2019

नई दिल्ली। बीजेपी सरकार और एनएसए अजित डोभाल पर निशाना साधते साधते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बड़ी भूल कर गए। दरअसल राहुल दिल्ली में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 से 45 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ बस पर किसने बम फोड़ा? जैश-ए-मोहम्मद…मसूद अजहर ने… आपको याद होगा ना? यह वही मसूद अजहर है, जिसे 56 इंच वालों की तब की सरकार ने एयर क्राफ्ट में ‘मसूद अजहर जी’ के साथ बैठकर अजीत डोभाल कंधार में हवाले करके आ गए थे।