Rajya Sabha Elections 2024: राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत से उत्साहित बीजेपी के सभी आठ उम्मीदवारों ने विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जीत हासिल करने के बाद कहा, ‘यह बेहद खुशी की बात है कि भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।