
नई दिल्ली। भाजपा सांसद और अपने बयाने से विवादों में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने कहा है कि पाकिस्तान का हिम्मत नहीं है कि वो भारत पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सके। भारत में दम था तो हमने कर दिखाया। यही नहीं स्वामी ने राहुल गांधी रफाल को उठाए गए सवालों के साथ-साथ सबरीमाला विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।