
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज तीस हजार से ज्यादा किसान ठाणे से मार्च करते हुए मुंबई पहुंच गए हैं। किसानों की मांग है कि सरकार ने आठ महीने पहले जो वादा किसानों से कर्जमाफी का किया था उसे प्रभावी तरीके से लागू करे। न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और इसे लागू करने के लिए न्यायिक तंत्र का गठन करे। स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक जमीन और पानी जैसे संसाधनों तक किसानों की निश्चित रूप से पहुंच और नियंत्रण सुनिश्चित करे। भूमि पर किसानों का अधिकार हो और खेतिहर मजदूरों को भी मुआवजा मिले। बता दें कि आठ महीने पहले किसान आंदोलन से घबराई फडणवीस सरकार ने कर्जमाफी का वादा किया था।