15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

यूटीबी स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांध 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार

यूटीबी स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांध 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार

Google source verification

प्रतापगढ़. जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को यूटीबी स्वास्थ्य कर्मियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की और जिला अध्यक्ष नर्सिंग एसोसिएशन बसंत बामनिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि जिला चिकित्सालय में कोरोना संकट काल के दौरान यूटीबी स्वास्थ्य कर्मियों की राज्य सरकार द्वारा 15 मई 2021 को अस्थाई भर्ती की गई थी। इन स्वास्थ्य कर्मियों को हाल ही में सरकार द्वारा सेवा मुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिससे इनमें काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्हें पिछले 1 वर्ष से वेतन नहीं दिया गया है। कोरोना संकट काल के दौरान भर्ती किए गए इन कार्मिकों का कहना है कि सरकार उनकी सेवा अवधि को बढ़ाए। साथ ही नियमित सेवा भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए व प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए कार्मिकों ने चेतावनी दी है कि मांगे नहीं माने जाने पर वह प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे।