8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
राहगीरों के साथ लूट के मामले में एक और आरोपी को बापर्दा किया गिरफ्तार
Play video

राहगीरों के साथ लूट के मामले में एक और आरोपी को बापर्दा किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 23 Jul 2025, 6:00 PM IST

पारसोला. पारसोला पुलिस ने आठ माह पहले राहगीरों से हुई लूट का खुलासा किया है। इसमें आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है। ंपुलिस ने बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को मोहनलाल पुत्र शान्तिलाल मीणा निवासी घनेरा थाना पारसोला ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह सुबह 4 बजे मोटर साइकिल लेकर मां को लेने घनेरा से नाड की तरफ जा रहा था। नहर पुलिया सेे चार अज्ञात व्यक्तियों ने दो मोटर साइकिलों से पीछा किया। जिस पर शंका होने पर मोटर साइकिल तेज गति से जामुडी के पास पहुंचकर चाबी लेकर मंागीलाल मीणा के मकान के आंगन में कूद गया। चारों बदमाश मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। आगे जाकर रामदेवरा रसोडा के पास उन्हीं लोगों ने बद्रीलाल पुत्र लक्ष्मणलाल डिण्डोर निवासी गामदा का घटेला घाटी पुलिया के पास पीछा किया। जहां मोटर साइकिल से पीछा कर राम रसोडा के पास आकर चलती बाईक पर पीछे से लोहे के सरीए से वार कर गिरा दिया। जिससे बद्रीलाल मीणा गिर गया। उसका मोबाईल एवं जेब से पांच हजार रुपए तथा चांदी का कडा निकाल लिया तथा उसका बैग भी ले गए। जिसमें उसके जरुरी दस्तावेज पडे थे। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम ने मुखबीर की सूचना व साईबर सेल की तकनीकी सहायता से थाना सर्कल के तीन संदिग्धों को डिटेन किया। मनोवैज्ञानिक तरीके से घटना के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना करना कबूल की। जिस पर तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में वांछित आरोपी को प्रोडक्षन वारंट पर जिला कारागृह डूंगरपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने इसके साथ ही मई 2024 में थाना देवगढ सर्कल के देवाक माता जंगल के रास्ते में व्यापारी के साथ लूट की वारदात करना भी स्वीकार किया।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़