8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
दंपती को कमरे में बंद कर 22 लाख की नकदी और जेवरात उड़ाए
Play video

दंपती को कमरे में बंद कर 22 लाख की नकदी और जेवरात उड़ाए

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 6 Aug 2025, 6:52 PM IST

अरनोद. कस्बे की नई आबादी में मंगलवार रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां रवीन्द्र दवे के मकान को निशाना बनाया। मकान के पीछे की खिडक़ी की जाली तोडक़र घर में प्रवेश किया। जबकि अंदर एक कमरे में सो रहे दंपती को कमरे का दरवाजा लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखी नकदी व कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना के समय घर में मौजूद दंपती को जब रात के वक्त किसी हलचल का आभास हुआ, तब तक देर हो चुकी थी। चोरों ने घर से करीब 2 लाख रुपए नकद, सौ ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवरात समेत कुल लगभग 22 लाख रुपए मूल्य का माल ले उड़े। दंपती ने किसी तरह पड़ोसियों की मदद से कमरे की सांखल तोड़ी और बाहर निकलकर शोर मचाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी की सूचना मिलते ही अरनोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़