प्रतापगढ़. जिले में मंगलवार को मौसम बदला गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। दोपहर को आसमान में बादलों के छाने का क्रम शुरू हो गया। जो शाम तक अधिक हो गया। आसमान में काले बादल छा गए। बेमौसम बादल छाने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों खेतों में फसलों की थ्रेसरिंग की जा रही है। इसके साथ ही कई खेतों में अभी लहसुन कटाई का भी दौर चल रहा है। जिससे फसलों के भीगने का डर भी सताने लगा है।