5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

पहली महिला नगर पालिका अध्यक्ष बनी प्रेमलता सिंह

स्वाति सिंह निकाय चुनाव शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचीं थी।

Google source verification

प्रतापगढ़. नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों को मंगलवार को शहीद उद्यान (कम्पनी गार्डेन) परिसर में डीएम शम्भु कुमार ने नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद बेल्हा अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके तुरन्त बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने 25 सभासदों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। स्वाति सिंह निकाय चुनाव शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचीं थी।

 

महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हम सभी के लिये गौरव की बात है कि हमारे लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण के लिये ठोस सार्थक पहल की है, जिसके नतीजे सामने आने लगे है। उन्होने पहली बार नगर पालिका परिषद बेल्हा की महिला अध्यक्ष चुने जाने पर प्रेमलता सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके लिये जहां गौरव का क्षण है। वहीं प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र में विकास की उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने दायित्वों का पूरी सजगता के साथ निर्वहन करेंगी। प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद बेल्हा की प्रथम नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह की जीत सम्पूर्ण बेल्हा की जीत है। इसलिये बेल्हा के सम्पूर्ण विकास की जिम्मेदारी श्रीमती प्रेमलता सिंह और उनके सभासदगणों पर आ गयी है और उन्होने प्रदेश सरकार की ओर से आश्वस्त किया कि नगर पालिका परिषद के विकास के जो भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्रेषित किये जायेगे प्रभारी मंत्री और मेरी स्वयं की जिम्मेदारी होगी कि उन प्रस्तावों को हम लोग प्रदेश सरकार से पास करायेंगे ताकि नगर पालिका परिषद बेल्हा का सर्वांगीण विकास हो सके।

 

इस अवसर विशेष के लिये स्थापित भव्य शपथ ग्रहण पण्डाल में प्रेमलता सिंह ने 12.55 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इन्होंने जिन 25 सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी उनमें वार्ड न0-1 सहोदरपुर पूर्वी से अभय कुमार, वार्ड नं0-2 भैरोपुर से इमरान, वार्ड नं0-3 सिविल लाइन से विनय, वार्ड नं0-4 पठखौली से आरती सरोज, वार्ड नं0-5 पल्टन बाजार से मालती सिंह, वार्ड नं0-6 पड़ाव से सिद्धार्थ सिंह, वार्ड नं0-7 दहिलामऊ उत्तरी से श्रीनाथ, वार्ड नं0-8 तहसील वार्ड से सुशील कुमार, वार्ड नं0-9 चिलबिला पश्चिमी से प्रदीप, वार्ड नं0-10 बलीपुर से उदयशंकर, वार्ड नं0-11 धर्मशाला से आशीष, वार्ड नं0-12 अजीतनगर से अनिल कुमार सिंह, वार्ड नं0-13 मीराभवन से शीला, वार्ड नं0-14 अचलपुर से आशुतोष, वार्ड नं0-15 सहोदरपुर पश्चिमी से धर्मशील, वार्ड नं0-16 चिलबिला पूर्वी से प्रेमा देवी, वार्ड नं0-17 मकन्दूगंज से ज्ञानेश मिश्र, वार्ड नं0-18 दहिलामऊ दक्षिणी से वन्दना, वार्ड नं0-19 टक्करगंज से छाया, वार्ड नं0-20 विवेक नगर से सुशीला, वार्ड नं0-21 अस्पताल वार्ड से मुहिब्बुल आरफीन, वार्ड नं0-22 सदर बाजार से कुमकुम, वार्ड नं0-23 महुली से दीपक कुमार, वार्ड नं0-24 घोसियाना से शहनाज एवं वार्ड नं0-25 बेगम वार्ड से मैहरून निशा के नाम सम्मिलित है। इस अवसर पर सांसद कुंवर हरिवश सिंह, विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा एवं रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगम लाल गुप्ता, एम0एल0सी0 जौनपुर बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही।

 

BY- SUNIL SOMVANSHI