
प्रयागराज: कल दिनांक 18 मार्च को सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 (चार) क़े मध्य में इंट्री गेट के पास ड्यूटी में तैनात थी कि गाड़ी संख्या 04141 UP सूबेदारगंज -उधमपुर एक्सप्रेस समय 16.10 बजे सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से खुल रही थी l चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में एक महिला यात्री गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच में आ गई महिला कांस्टेबल प्रियंका देवी ने आनन-फानन में सूझ बूझ से महिला यात्री की जान बचाने के लिए पूर्ण समर्पण व साहस दिखाते हुए गाड़ी और प्लेटफार्म के बीच में आए हुए महिला यात्री का एक हाथ पड़कर उसे काफी दूर तक लाइन के अंदर जाने से रोके रखा, बल्कि सही समय पर उसे प्लेटफार्म की ओर खींचकर उसकी जान भी बचाई l महिला यात्री को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई, महिला कांस्टेबल द्वारा पुनः ड्यूटी के प्रति समर्पण भाव दिखाते हुए गार्ड से उक्त गाड़ी को रुकवाकर महिला यात्री को बैठाकर गंतव्य को रवाना किया , समयाभाव के कारण महिला यात्री का विवरण नहीं लिया जा सका। यह घटना स्टेशन पर लगे CCTV में भी कैद हो गयी।
महिला बल सदस्य के द्वारा किए गए इस साहसी कार्य के लिए उत्तर मध्य रेलवे के आईजी अमिय नंदन सिन्हा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।