8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
हादसा : ट्रेलर ने स्कूल बस को मारी जोरदार ठोकर, ३० स्कूली बच्चे सहित ३४ घायल
Play video

हादसा : ट्रेलर ने स्कूल बस को मारी जोरदार ठोकर, ३० स्कूली बच्चे सहित ३४ घायल

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कंचनपुर मोड़ के पास हुआ हादसाशराब के नशे में था आरोपी चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

CHUDAMADI SAHU

•

Updated: 19 Jul 2023, 9:34 PM IST

रायगढ़. टे्रलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूल बस को ठोकर मार दी। इस घटना से स्कूल बस में सवार ३० स्कूली बच्चे सहित कुल ३४ लोग घायल हो गए। इसमें सात गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर होने वालों में ५ बच्चों के अलावा ट्रेलर व बस के चालक और खलासी शामिल है, जिन्हें उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस क्रमांक सीजी 13 एएस 7277 स्कूली बच्चों को लेकर बरौद के बरघाट क्षेत्र में छोडऩे जा रही थी। बस घरघोड़ा से कुछ ही दूर कंचनपुर मोड़ पहुंची थी। इसी समय बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रेलर सीजी 11 बीएफ 9910 के चालक ने वाहन लाापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूल बस को ठोकर मार दी। घटना के समय बस में ३० बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि 5 छात्रों के साथ बस व ट्रेलर चालक सहित कुल 7 मरीजों को रेफर किया गया है। इसमें भूमि बरेठ पिता उम्र 7 वर्ष राजेश बरेठ, दिशा राठिया पिता रमेश राठिया 6 वर्ष टेरम, अनिकेत राठौर पिता हरिवंश राठौर 13 वर्ष, अश्मी बेहरा पिता निर्मल बेहरा कुर्मीभौना 12 वर्ष, कर्ष सिंह पिता रामगोपाल बरौद बरघाट 11 वर्ष को बालाजी हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं ट्रेलर चालक अनुज पांडेय पिता गुलाब शंकर पांडेय 25 वर्ष चांपा को रायगढ़ भेजा गया है। साथ ही स्कूल बस के ड्राइवर राम बेहरा पिता लक्ष्मी बेहरा उम्र 30 वर्ष बरघाट को अपोलो बिलासपुर भेजा दिया गया।
आरोपी चालक गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा, यातायात डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि बस का चालक राम बेहरा खलासी सीट पर बैठा था और खलासी अनुज पाडेंय टे्रलर चला रहा था। लापरवाही पूर्वक गलत साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।