1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़

मौका देख कर डामर प्लांट से चार मोटर ले उड़े चोर

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस पुलिस ने की कार्रवाई

Google source verification

रायगढ़. डामर प्लांट से तांबा के चार मोटर की चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की मोटर भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुसौर पुलिस ने की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की दोपहर डीमर प्लांट के चौकीदार रामलाल नायक निवासी ग्राम सूरी ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम लिंजिर में रायगढ़ निवासी सुनील अग्रवाल का डामर प्लांट है। प्लांट में चौकीदारी का काम करता है। बीते 13 फरवरी को काम से रायगढ़ गया था। शाम को वापस आया तो देखा डामर प्लांट में लगा तांबे का 4 डीमर मोटर नहीं थे। कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया था। ऐसे में वह अपने स्तर पर पतासाजी कर रहा था, लेकिन नहीं पता चला। इस पर 16 फरवरी को थाना पुसौर जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अलर्ट हुई। वहीं थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण नेताम के नेतृत्व में पुसौर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर मुखबीर सूचना पर तांबे का मोटर चोरी करने वाले आरोपी धनराज टंडन पिता स्वर्गीय धुमरा टंडन उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 37 भजनडीपा जूटमिल थाना जूटमिल रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी ने डामर प्लांट से मोटर चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। ऐसे में उसके कब्जे से चोरी का 4 नग तांबे का डीमर मोटर बरामद कर आरोपी को चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।वहीं पुलिस आगे की प्रक्रिया कर रही है।