Amit Shah CG Visit: चंद्रगिरि तीर्थ में आयोजित विनयांजलि समारोह में अमित शाह शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचें। जहां पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद शाह और CM साय इस समारोह में शामिल हुए।
Amit Shah CG Visit: 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।