16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Mahadev App: महादेव बेटिंग ऐप को लेकर भूपेश बघेल ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर बोला हमला
Play video

Mahadev App: महादेव बेटिंग ऐप को लेकर भूपेश बघेल ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर बोला हमला

Chhattisgarh के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार से सवाल किया कि महादेव ऐप रैकेट बंद क्यों नहीं किया जा रहा है?
Google source verification

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पंजाब (Punjab) प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप (Mahadev Online Betting App) के मामले में केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार पर सियासी हमला बोला। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने रायपुर में कहा कि हमारी सरकार ने इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। हमने 72 FIR दर्ज कीं, गिरफ्तारियां की। हमने कार्रवाई की, फिर भी हम पर ही आरोप लगाए गए। लेकिन अब डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) है, महादेव बेटिंग रैकेट बंद क्यों नहीं किया जा रहा है? कांग्रेस नेता बघेल ने कहा कि यह बेटिंग रैकेट देश और विदेश, दोनों जगहों पर बेखौफ और बड़े पैमाने पर चल रहा है। इसका मतलब है कि इसे केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों का पूरा संरक्षण हासिल है।

यह भी पढ़ें : पंडवानी की महान साधिका रही तीजनबाई भारत की रत्न, सरकार करे पहल