16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FM Tadka की SayTrees मुहिम, रायपुर नालंदा परिसर लाइब्रेरी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

FM Tadka SayTrees: रायपुर के नालंदा परिसर लाइब्रेरी में पौधारोपण किया गया। माय भारत, NSS और इको क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
2 min read
Google source verification
SayTrees Campaign

नालंदा परिसर लाइब्रेरी में पौधारोपण(photo Patrika)

FM Tadka Plantation: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से FM Tadka की विशेष मुहिम SayTrees के तहत नालंदा परिसर लाइब्रेरी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की गई।

FM Tadka की SayTrees मुहिम

FM Tadka की SayTrees मुहिम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। आप भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं। किसी पौधे या पेड़ के साथ अपनी एक सेल्फी या फोटो क्लिक करें, उसे सोशल मीडिया पर #SayTrees हैशटैग के साथ पोस्ट करें और FM Tadka के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को टैग करें। आइए, आज एक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा भविष्य देने का संकल्प लें।

इनकी रही उपस्तिथि

इस अवसर पर आरजे नरेंद्र एवं स्तवन मार्पल (स्टाफ, FM Tadka) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंजुला जैन (लाइब्रेरियन, नालंदा परिसर), अर्पित तिवारी (स्टेट हेड, माय भारत) तथा प्रो. सुनीता चंसोरिया (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर) ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा माय भारत के वॉलंटियर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों तथा इको क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संदेश दिया।

स्वयंसेवकों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

कार्यक्रम में माय भारत के वॉलंटियर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और इको क्लब के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। प्रतिभागियों ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।