रायपु। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मंगलवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री अनुज शर्मा, आर.एस. बारले सहित कई प्रदेश की कई जानी मानी हस्तियों सहित लगभग 300 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।