Union Budget 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के बजट की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह बजट वास्तव में ऐतिहासिक बजट है, इसमें कृषि और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। जनजातीय उन्नत ग्राम योजना का शुभारंभ हुआ है, इससे जनजातीय समाज के 63 हजार गांव और 5 करोड़ लोगों को फायदा होगा। इससे छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र में क्रांति आएगी। इसमें 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है, इस दौरान उन्हें 5 रुपये प्रति महीने देने का प्रावधान है। इस बजट से गांव, गरीब, किसान, मजदूर का भला होने वाला है।
Budget 2024: छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने में बजट सहायक- सीएम
साय ने ये भी कहा, ”छत्तीसगढ़ को इस बजट से विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएगा। इस बजट से राज्य के लोगों को नई उम्मीदें और संभावनाएं मिली हैं, जो छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में सहायक होंगी। इस सर्वसमावेशी बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।”