26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अब जीएडी के अधीन
Play video

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल अब जीएडी के अधीन

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी जानकारी....

Google source verification

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 26 मई को महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर (Raipur) में कैबिनेट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। साव ने बताया कि राज्य सरकार ने भारत सरकार के उपक्रम मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (MSTC) के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध की अवधि को आगामी तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे शासकीय विभागों, निगमों, मंडलों और स्थानीय निकायों में जमा कबाड़ (स्क्रैप, Scrap) व अनुपयोगी सामग्रियों की पारदर्शी तरीके से नीलामी जारी रह सकेगी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (Chhattisgarh Staff Selection Board, CGSSB) को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी, GAD) के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में जरूरी संशोधन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : लाल किला मैदान में CM साय बोले- जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा का जीवंत स्वरूप