CG Fire Video: माना एयरपोर्ट मेन रोड रायपुर के वृद्धा आश्रम 1 नंबर पी एल होम बेरक में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग की लपटें ऊपर तक निकलने लगी और धुआं का गुबार आसमान को छूने लगा। आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और फायरकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आग की घटना आज 3 अक्टूबर को प्रात: 6 बजे हुई।