26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG News: सरकारी अस्पताल से मिली कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा! Video Viral…
Play video

CG News: सरकारी अस्पताल से मिली कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा! Video Viral…

Raipur News: एक गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में मांस का टुकड़ा मिला है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महिला ने सिरप का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए चौका देने वाले दावे किये हैं।
Google source verification

CG News: राजधानी रायपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में मांस का टुकड़ा मिला है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। महिला ने सिरप का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए चौका देने वाले दावे किये हैं।

देवपुरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र में कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस का टुकड़ा मिलने का हल्ला है। हालांकि ये जांच के बाद पता चलेेगा कि यह मांस का टुकड़ा है या कुछ और। सिरप में कोई भी चीज मिलना क्वालिटी पर सवाल है। सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने मामले की जांच की बात कही है। हालांकि मामला सीजीएमएससी का है। इसलिए जांच उन्हीं को करना होगा।

गर्भवती देविका साहू के अनुसार शनिवार को दोपहर जब वह कैल्शियम की सिरप पी रही थी, तब मांस जैसे टुकड़ा निकला। हाथ में रखकर देखा तो यह मांस जैसा ही लग रहा था। इससे उन्हें काफी घिन्न महसूस हुई। परिवार भी सकते में आ गया। इसके बाद सिरप की बोतल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ ने सिरप की बोतल को सील कर दिया है, ताकि जांच के लिए सुरक्षित रखा जा सके। सिरप सीजीएमएससी से सप्लाई होने की बात सामने आ रही है। सीजीएमएससी से सप्लाई किसी सिरप में मांस का टुकड़ा जैसी संदिग्ध चीज मिलने का पहला मामला है। देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या मिलता है, मांस का टुकड़ा है या अन्य कोई चीज।