CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के प्रदर्शन जारी है। इस दौरान आक्रोशित डिग्रीधारी महिलाएं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के बंगले पहुंची। इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
CG News: वहीं बीएड प्रशिक्षित आंदोलनकारी सहायक शिक्षकों की वित्त मंत्री ओपी चौधरी के घर के सामने से गिरफ्तारी की गई, जिसमें एक महिला शिक्षक पुलिस बस की खिड़की में फंस गई। महिला के शोर मचाने के बावजूद पुलिस बस को नहीं रोका गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।