CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह धरना एक बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है। बता दें कि यहां महिला शिक्षिकाओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया है। समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं। सुबह 5 बजे से महिलाओं ने डेरा डाला हुआ है। महिलाओं के इस प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।