रायपुर। प्रदेश में हो रहे गोठान के नाम पर भ्रष्टाचार को लोगों तक लाने के लिए भाजपा द्वारा ‘चलबो गोठान, खोलबो पोल’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पूर्व मंत्री व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने भखारा व कुरूद क्षेत्र के तीन गोठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोठानों में भारी गड़बड़ी की गई है। सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। गोठानों में चारा-पानी तक की ठीक से व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस सरकार गोठान योजना के नाम पर महज वाहवाही लूट रही है। प्रदेशवासियों को यह सरकार छल रही है। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।