
Cabinet Decision: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साय कैबिनेट ने अग्निवीर (Agniveer) को लेकर बड़ा निर्णय लिया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवा रायपुर (Nava Raipur) में बताया कि मंत्रिपरिषद ने अग्निवीर सैनिकों के पुनर्वास एवं सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने राज्य के तृतीय श्रेणी के पदों पुलिस (Police) विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती (Direct Recruitment) में अग्निवीर सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण (Reservation) का प्रावधान करने हेतु छत्तीसगढ़ के अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की सिविल सेवाओं (Civil Services) में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों के आरक्षण नियम 2026, बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि यह निर्णय सीएम साय द्वारा 26 जुलाई 2024 को विधानसभा (Vidhan Sabha) में की गई घोषणा के अनुपालन में लिया गया है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी कोर कमेटी का फोकस ढाई साल बाद होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पर