
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के दूसरे दिन 14 जुलाई को धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सदन में कांग्रेस (Congress) के अनुपस्थित रहने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने आड़े हाथों लिया। उपमुख्यमंत्री साव ने नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित विधानसभा परिसर में कहा कि बस्तर के विकास में बहुत बड़ा बाधक नक्सलवाद रहा है। पहले सरगुजा भी नक्सलवाद (Naxalism) से प्रभावित था। हमारी सरकार ने सरगुजा को नक्सल मुक्त किया और अब बस्तर भी नक्सल मुक्त (Naxal Free) हुआ है। साव ने कहा कि अब छ्त्तीसगढ़ में चारों और खुशहाली है। बस्तर में विकास हो रहा है। ऐसे में विधानसभा (Vidhan Sabha) में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस का अनुपस्थित रहना इस बात को बताता है कि उन्हें बस्तर (Bastar) से नक्सलवाद समाप्त होने पर कितनी तकलीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें : आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कॉन्वेंट और इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर कही ये बात