
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 जुलाई को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय (Cooperation Ministry) के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन एवं सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय का गठन देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय सहकार से समृद्धि के संकल्प (Resolves for Prosperity) को साकार करने वाला है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों (Farmers), वनवासियों, महिला समूहों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: गोली-धमाके नहीं, अब गूंज रही ‘शिक्षा’ की घंटी