Naxal News: माओवादी सेंट्रल मिलिट्री के चीफ टॉप नक्सल लीडर देवजी और संग्राम ने 22 फरवरी को तेलंगाना (Telangana) में सरेंडर कर दिया है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में कहा कि टॉप नक्सली लीडर देवजी (Top Naxali Leader Devji) और संग्राम का समर्पण बड़ी सफलता है। पिछले 2 वर्षों से लगातार हमारे जवानों को नक्सलवाद के खिलाफ नक्सल ऑपरेशन (Naxal Operation) में सफलता मिल रही है। देवजी का आत्मसमर्पण (Surrender) करना बहुत बड़ी बात है। एक अन्य नक्सली नेता संग्राम ने भी समर्पण किया है। इससे नक्सलवाद (Naxalism) की कमर टूट गई है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम शर्मा बोले एसआईआर नियमित तौर पर होना ही चाहिए