CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने कवर्धा जिले में हुए साधराम यादव हत्याकांड का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में पत्रकारों से कहा कि मैंने सदन में कहा था कि हत्या हथियार से नहीं, विचारों से की गई है। इसमें लोगों के कश्मीर आने जाने का लिंक मिला है।