10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG News: गृहमंत्री बोले- 31 मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय सशस्त्र बलों की होगी वापसी

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सल खात्मे पर अहम वक्तव्य...

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान 10 मार्च को रायपुर में डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल खात्मे पर अहम वक्तव्य दिया। डिप्टी सीएम शर्मा (Chhattisgarh Dy CM Vijay Sharma) ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का खात्मा करना है और इसके बाद 31 मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय सशस्त्र बलों (Central Armed Forces) की वापसी की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र से आया पत्र पिछली सरकार के समय से लेकर अबतक की अवधि से जुड़ा है और फिलहाल इसका फाइनल सेटलमेंट किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले ही सदन में आश्वस्त कर चुके हैं कि बस्तर में नक्सलवाद (Naxalism) की समाप्ति के बाद वहां का विकास (Development) वहीं के लोगों के लिए ही किया जाएगा। किसी प्रकार के बाहरी लोगों को सौंपने की मंशा इस सरकार की नहीं है।

यह भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार