छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान 9 मार्च को अफीम की खेती का मामला सदन में गूंजा। डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित विधानसभा परिसर में बताया कि पुलिस को 6 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग जिले के समोदा गांव के फॉर्महाउस में अफीम (Apheem) की अवैध खेती की जा रही है। डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की गई। दूसरे दिन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई की गई। 6242 किलोग्राम अफीम (Opium) जब्त की गई। इसकी कीमत 7.80 करोड़ रुपए है। दोषियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अफीम की खेती को लेकर भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला