Raipur : राजधानी सहित प्रदेशभर में मंगलवार को बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई थी। शहर में सोमवार शाम से ही बारिश का सिलसिला शुरु हो गया था। जो सुबह तक चलता रहा। हालांकि दोपहर में बारिश के बंद होने से लोगोें को राहत मिली। शहर में बारिश होने से शहर के प्रोफेसर कॉलोनी, भाठागांव, चौरसिया कॉलोनी, गुढि़यारी अंड़रब्रिज, एक्सप्रेस-वे अंड़रब्रिज, वीवी विहार, खम्हारडीह, मोवा व अन्य क्षेत्र जलमग्न हो गया था।