30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
बिलाईगढ़ में प्रत्याशी बदलने की उठी मांग
Play video

बिलाईगढ़ में प्रत्याशी बदलने की उठी मांग

बिलाईगढ़ में प्रत्याशी बदलने की उठी मांग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rahul Jain

•

Updated: 22 Oct 2023, 4:01 PM IST

रायपुर. टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग हर दिन किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे रहे हैं। रविवार को कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा जब कांग्रेस भवन में मौजूद थी, तो बिलाईगढ़ के कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने मांग को लेकर पहुंचे थे। कांग्रेस में विरोध में स्वर रोकने के लिए ठोस रणनीति नहीं अपनाई जा रही है। इसकी वजह से अब कांग्रेस में भितरघात की आशंका ज्यादा बढ़ गई है।
कांग्रेस ने बिलाईगढ़ से वर्तमान विधायक चंद्रदेव राय का टिकट काटकर जिला पंचायत की सभापति कविता प्राण लहरे को टिकट दिया है। इसे लेकर कार्यकर्ता नाराज है। कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिलाईगढ़ से किसी पुरुष को प्रत्याशी बनाया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो कांग्रेस को इस सीट में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दिनों बिलाईगढ़ से ही एक आडियो वायरल हुआ था। इसमें एक नेता अफसर के साथ गली-गलौच करते सुनाई दे रहे थे।