महासमुंद। जिले में दंतैल हाथी की करंट से मौत हो गई। शिकारियों ने जंगल में सूअर का शिकार करने के लिए करंट लगाया था, जिसमें जंगल में घूम रहे दो हाथियों में से एक हाथी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना शनिवार रात ९ बजे की बताई जा रही है।
कोडार नहर के पास बिजली करंट की चपेट में आने से एक दंतैल की मौत हो गयी। दो दंतैल गरियाबंद की तरफ से सिरपुर की ओर आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक नहर के ऊपर 11 केव्ही तार से ***** का शिकार करने के लिए 200 मीटर तक जीआई तार का जाल बिछाया गया था। उसी की चपेट में आने से हाथी की मौत ही गयी। यह घटना बीती रात 10 बजे की है।
हाथी की चिंघा? सुनकर ग्रामीणों ने सूचना विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही रात में वन विभाग व वन विकास निगम की टीम पहुंची। बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। एक और दंतैल आसपास घूम रहा थाए इसलिए वन विभाग की टीम मौके पर डटी रही। जो घूम रहा हैए वह 12 लोगों को मार चुका है।