12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Fire in Hotel: होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार, देखें Video…

Fire in Hotel: रायपुर के आमानाका स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर आग में काबू पा लिया।

Google source verification

Fire in Hotel: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं आग की एक और घटना देखने को मिली है। राजधानी रायपुर के आमानाका स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। (Fire in Hotel) इस घटना की खबर तत्काल प्रभाव से फायर बिग्रेड वालों को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पा ली है।

यह भी पढ़ें: Youths protest: Video: शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर निकाली रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Fire in Hotel: बताया जा रहा है कि यह घटना होटल में सिलेंडर फटने से हुई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से होटल में आग लगने के कारण धुएं का गुबार उठने लगा है। (Fire in Hotel) वहीं आग लगने से लोगों में कैसे अफरा-तफरी मची हुई है। सबसे भयावह वाली बात यह थी कि इस भीषण आग से एक बड़ी घटना होते-होते रह गई। क्योंकि जहां यह आग लगने की घटना घटित हुई, वहीं पास में ही पेट्रोल पंप भी है। आग पर फौरन काबू पा लिया गया वरना यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो जाती।