29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

परिवर्तन यात्रा में उमड़ी रही भारी भीड़, भाजपा नेता गदगद

आरंग की आम सभा में उमड़ी जनता ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य स्वागत किया

Google source verification


रायपुर. विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पिछले 13 दिनों से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। दंतेवाड़ा और जशपुर से शुरू हुई यात्रा में पहले ही दिन से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे देखकर प्रदेश भाजपा के बड़े नेता बेहद गदगद नजर आने लगे हैं। जनता की उमड़ती से अब भाजपा को अब लगने लगा है कि उनकी सरकार आने वाली है। यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली चुनावी सभा में भाजपा सबसे ज्यादा कांग्रेस सरकार की नाकामी और केंद्र सरकार की उपलब्धी को बताते हैं। ताकि जनता का पूरा ध्यान भाजपा की ओर आ जाए और कांग्रेस से नफरत करने लगे। रविवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा आरंग पहुंची। यहां प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस क्षेत्र के विधायक और मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ जमकर प्रहार किए। साथ ही साव ने रथ से उतर आरंग में लोगों के पास उनसे मिले। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा, कांग्रेस के मंत्री शिव डहरिया का हारना तय है। आरंग में कमल खिलने के साथ पूरे प्रदेश परिवर्तन होगा। आरंग की आम सभा में उमड़ी जनता ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भव्य स्वागत किया।