22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

विधायक विकास उपाध्याय को तिल के लड्डू से तौला गया

- केरला समाज द्वारा एक लाख दिये प्रज्जवलित कर विकास उपाध्याय को शुभकामनाएँ दी .

Google source verification

रायपुर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय गुरुवार को सम्मिलित होकर सभी समाजों के साथ मकर संक्रांति का पर्व उनके रीती रिवाज से मनाया। इस बीच विकास उपाध्याय को कई संगठनों ने तिल के लड्डू से तौला, तो पतंग उड़ाकर क्षेत्रवासियों के साथ उमंग माहौल में समय बिताया।

तेलुगु समाज द्वारा आयोजित पोंगल मिलन समारोह में सम्मिलित होकर समाज के लोगों के साथ पारिवारिक माहौल में उनके रीती रिवाज के साथ समय बिताया। इसके पश्चात टाटीबंध में केरला समाज के लोगों द्वारा विशेष रूप से आयोजित मकर संक्रांति के पर्व जहाँ एक लाख दिये जलाकर पूरे क्षेत्र को प्रकाशित कर समाज के लोगों ने यह संदेश दिया।

vikas_two.jpg

उपाध्याय ने कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा पर्व है, जिस दिन किये गए काम अनंत गुना फल देते हैं। इसे दान पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है। आज के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि के घर आते हैं और उन्होंने कहा मैं पुत्रवत् आप सभी आमजनों के बीच हूँ।

vikas_one.jpg

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने गुरुवार को अपने निवास पर कुनबी समाज संगठन जिला रायपुर के सामाजिक वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कुनबी समाज भवन के द्वितीय तल निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 5 लाख रुपए का स्वेच्छानुदान देने का ऐलान भी किया। इस मौके पर कुनबी समाज संगठन के महासचिव नेतराम नाकतोड़े ने संसदीय सचिव को समाज विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपाध्याय को समाज के महासम्मेलन तथा समाज भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।