Non Veg Soup: रायपुर तेलीबांधा इलाके के एक होटल में वेज खाने वालों को नॉनवेज सूप परोस दिया गया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामले की थाने में लिखित शिकायत की गई, लेकिन अब तक तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। न ही खाद्य एवं औषधि विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया है।
शिकायत के मुताबिक शनिवार को होटल ट्राइटन में टीटीजे ट्रैवल्स और छत्तीसगढ़ पर्यटन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में एजेंट शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान खाना भी परोसा गया। इस दौरान कुछ शाकाहारी एजेंटों को वेज सूप के स्थान पर नॉनवेज सूप दे दिया गया। इसकी जानकारी होने पर एजेंटों ने होटल प्रबंधन से शिकायत की। प्रबंधन के रवैए को देखकर एजेंटों ने जमकर हंगामा किया। इसकी लिखित शिकायत तेलीबांधा थाने में की, लेकिन पुलिस ने अब तक इस पर किसी तरह का एक्शन नहीं लिया है।