24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट पर सीएम साय बोले- विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ़्तार दी जाएगी

छत्तीसगढ़ SANKALP बजट पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया: सीएम विष्णुदेव साय

Google source verification

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में कहा कि हमारा यह छत्तीसगढ़ संकल्प (SANKALP) बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है। सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार मिशन मोड में काम करने में विश्वास रखती है। इसके लिए हमने पांच मुख्यमंत्री मिशन (Chief Minister Mission) बनाए हैं। मुख्यमंत्री अधोसंरचना (Infrastructure) मिशन, मुख्यमंत्री एआई(AI) मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास (Tourism Development) मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप (Startup) मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष (Sports Excellence) मिशन से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ़्तार दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस शानदार बजट के लिए पूरे प्रदेश को हार्दिक बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें : सीजेआई सूर्यकांत ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए