23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
VIDEO STORY : राहुल ने कहा- मैंने संसद में मोदी जी से सवाल पूछा था….मोदी जी आपका अडानी जी से रिश्ता क्या है?
Play video

VIDEO STORY : राहुल ने कहा- मैंने संसद में मोदी जी से सवाल पूछा था….मोदी जी आपका अडानी जी से रिश्ता क्या है?

ये रिश्ता क्या कहलाता है?? वो कह सकते थे कोई रिश्ता नहीं... लेकिन वो कुछ नहीं बोले।खरगे जी का भाषण ही कार्यवाही से हटवा दिया.संसद में अडानी पर सवाल पूछना ही मना है, लेकिन हम सवाल पूछते रहेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 26 Feb 2023, 2:29 PM IST

85th Congress Convention 2023 : छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। पीएम मोदी और अडाणी एक हैं। उन्‍होंने पूछा प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्‍या रिश्‍ता है। देश का धन एक व्‍यक्ति के यहां जा रहा है। अडाणी पर हमला करने वाला देशद्रोही और अडाणी देशभक्त बन गए। भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं। सवाल है कि रक्षा क्यों कर रहे हैं। ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, ये किसकी हैं। इसमें किसका पैसा है। जांच क्यों नहीं हो रही है।