मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान (Saraswati Shiksha Sansthan) परिसर में 11 जनवरी को आयोजित राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि रायपुर (Raipur) में राज्य कर्मचारी संघ का अधिवेशन हुआ, जिसमें केंद्रीय स्तर के संघ के अधिकारी भी शामिल हुए। मैंने आज सभी से मुलाकात की। उनकी कई मांगें थीं, जिसमें से एक केंद्र के समान उनका महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की हमने घोषणा की है। बाकी मांगों के लिए हम एक कमेटी का गठन करेंगे। उनकी लगभग सभी मांगें जायज हैं, और सरकार उन्हें पूरा करेगी। बता दें कि अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी केंद्र सरकार के समान अधिकारियों-कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowance) 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत (Percent) किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: हमारे छत्तीसगढ़ की नई पहचान चूहा अभयारण्य जिन्हें धान पसंद!